बिहार में कारखाने में आग लगी, लाखों की संपत्ति राख
पुलिस के अनुसार पोस्टल पार्क क्षेत्र में स्थित आयुर्वेद कंपनी वैद्यनाथ के कारखाने में अचानक आग लग गई। शुरू में तो कारखाने के कर्मचारियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपट तेज होती गई। लपटों के चपेट में आसपास के कुछ अन्य इमारतें भी आ गईं।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार तीन घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें अग्निशमन विभाग के छह दमकल वाहन लगे हुए थे। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications