'बुरे बॉस से छुटकारे के लिए नौकरी छोड़ते हैं कर्मचारी'
कार्यस्थल प्रबंधन विशेषज्ञ टोनी विल्सन ने 'जैक एंड द टीम दैट कुडन्ट सी' किताब लिखी है। विल्सन कहते हैं कि कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने के बाद मालिक को तनख्वाह या कार्यस्थल के वातावरण को कोसने के बजाए खुद पर ध्यान देना चाहिए।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक लेखक विल्सन ने वैश्विक शोध संगठन 'गैलप' के एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा है कि कर्मचारियों के नौकरी में टिके रहने की मुख्य वजह मालिक की बौद्धिक क्षमता होती है लेकिन उनके नौकरी छोड़ने का मुख्य कारण भी यही होता है।
उन्होंने अपनी किताब में इंडियाना विश्वविद्यालय के एक शोध का भी हवाला दिया है। इस शोध में कहा गया था कि मालिक के साथ संबंध उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि पति या पत्नी के साथ रिश्ता।
विल्सन ने दावा किया है कि ज्यादातर प्रबंधक कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने पर ध्यान देते हैं। उनका कहना है कि मालिकों को कर्मचारियों को अपनी उम्मीदों के विषय में स्पष्ट रूप से बताना चाहिए और हमेशा उनकी प्रतिक्रियाएं भी लेते रहना चाहिए और उनके साथ ईमानदार संपर्क रखना चाहिए।
विल्सन कहते हैं कि एक प्रबंधक लोगों के प्रति अच्छा बर्ताव रखकर अपने लिए सम्मान और विश्वास प्राप्त कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications