एमक्यूएम नेता की लंदन में हत्या, कराची में हिंसा (लीड-2)

फारूख की हत्या की खबर फैलते ही कराची में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर वाहन जला दिए और दहशत के चलते जनजीवन बाधित हुआ।

पुलिस के मुताबिक फारूख पर गुरुवार रात लंदन के एजवेयर स्थित उनके आवास के बाहर चाकू से हमला किया गया। उनके सिर और गर्दन पर बार-बार चाकू से वार किए गए। फारूख अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ हुसैन की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। अल्ताफ भी लंदन में ही रह रहे हैं।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, "अधिकारियों को 50 बरस के आसपास की उम्र का एक एशियाई व्यक्ति मिला जिसके शरीर पर चाकूओं के बहुत से घाव और सिर पर चोट लगी हुई थी। चिकित्सकों ने उनका निरीक्षण किया लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।"

हुसैन ने कहा, "मैंने अपना एक खास दोस्त और भरोसेमंद साथी खो दिया है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

जांचकर्ताओं ने 'डेली टेलीग्राफ' को बताया कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह हत्या राजनीति से प्रेरित थी या नहीं।

एमक्यूएम के खिलाफ पाकिस्तानी सेना द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने पर इमरान 1992 में लंदन चले गए थे। उन पर हत्या और यातनाओं के आरोप लगाए गए थे।

स्कॉटलैंड यार्ड और लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने एमक्यूएम नेता की मौत की पुष्टि की है।

फारुख की हत्या की खबर फैलते ही कराची शहर में दहशत फैल गई और जनजीवन ठप्प हो गया। कराची में अमूमन रात भर खुली रहने वालीं दुकानें और पेट्रोल पंप बंद हो गए। गुस्साई भीड़ ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। शहर के कई भागों में कोई भी वाहन दिखाई ही नहीं दिया।

एमक्यूएम के नेता इमरान के घर पर उनके माता-पिता को सांत्वना देने के लिए एकत्र हो गए।

वह एमक्यूएम के संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। फारुख को हुसैन का दाहिना हाथ माना जाता था।

एमक्यूएम के उपसंयोजक फारूख सत्तार ने कहा कि उनकी मौत पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने 10 दिनों के शोक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी की सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। हुसैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह भी रद्द कर दिए गए।

सत्तार ने बताया कि फारुख के अंतिम संस्कार के बारे में फैसला उनके परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

पाकिस्तान के कराची और सिंध राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में एमक्यूएम की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+