भाजपा ने काठलाल विधानसभा सीट जीती (लीड-1)
भाजपा ने यह सीट पहली बार जीती है। कैरा जिले में स्थित इस सीट को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था। भाजपा प्रत्याशी ने इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 21,000 से ज्यादा मतों से पराजित किया।
भाजपा प्रत्याशी कांतिभाई दाभी को 62,120 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी घीलाभाई जाला को 40,573 मत मिले।
कांग्रेस विधायक गौतम जाला के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। जीत से उत्साहित भाजपा नेताओं ने इसे मोदी के जन्मदिन का तोहफा बताया है।
सोहराबुद्दीन शेख हत्याकांड मामले में पूर्व गृहमंत्री अमित शाह की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत कांग्रेस-सीबीआई षड्यंत्र की हार है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह परमार ने हालांकि कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है।
काठलाल में 13 सितंबर को हुए मतदान में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications