रूस में पार्किं संस की नई दवा विकसित
समाचार एजेंसी आरआईए नोवास्ती के मुताबिक दक्षिणपश्चिमी साइबेरियन सिटी ऑफ नोवोसिब्रिस्क स्थित 'वोरोजत्सोव इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री' के प्रवक्ता कोंस्तांतिन वोल्चो का कहना है, "हमने एक दवा बनाई है जो जानवरों से पार्किं संस के सारे लक्षण पूरी तरह से दूर कर देगी।"
उन्होंने बताया कि पार्किं संस से ग्रस्त जानवरों पर इसका परीक्षण किया गया है। परीक्षण से पता चला है कि यह दवा बीमारी के सभी लक्षणों को दूर कर देती है और इसके अलावा कोई दूसरी दवा देने की आवश्यकता नहीं है।
वैज्ञानिकों को कहना है कि इस दवा के चिकित्सकीय प्रयोग में कम से कम दो साल का समय लगेगा, इसके बाद ही मानव पर इसकी जांच की जा सकेगी।
कोंस्तांतिन ने कहा कि यह दवा मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ तो नहीं करेगी लेकिन वे सामान्य जीवन जी सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications