खतरनाक है चलते समय मोबाइल फोन पर संदेश लिखना
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार एस्टन विश्वविद्यालय की शोधकर्ता जोना लुम्डसन ने बताया कि ब्रिटेन में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाला हर 10 में से एक व्यक्ति लैम्प पोस्ट या कारों से टकराकर जख्मी होता है, क्योंकि आगे पड़ने वाली वस्तुओं पर उसका ध्यान ही नहीं होता।
अध्ययन में बताया गया है कि फुटपाथ पर चलते हुए मोबाइल फोन पर संदेश लिखने के दौरान मस्तिष्क इतनी अधिक ऊर्जा लेता है कि सामान्य तौर व्यक्ति पांच संभावित खतरों में से एक पर ध्यान नहीं दे पाता।
बर्मिघम में आयोजित 'ब्रिटिश साइंस फेस्टीवल' में जोना ने बताया,"जब हम मोबाइल फोन पर संदेश लिख रहे होते हैं उस वक्त हमारा सारा ध्यान दृश्यों पर होता है और हमारी मानसिक प्रक्रिया उसमें उलझी होती है।"
उन्होंने बताया कि लंदन में रोजाना दो किशोर पैदल चलते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण मौत का शिकार होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications