कश्मीर में कर्फ्यू जारी, हिंसा में 2 युवकों की मौत (लीड -1)

पुलिस के मुताबिक बारामूला जिले से लगभग 35 किलोमीटर दूर तापेर गांव के पास लोगों ने श्रीनगर-बारामूला सड़क को जाम कर दिया। उन्हें हटाने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा हस्तक्षेप करने पर भीड़ ने पत्थराव शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के दौरान गुलाम रसूल भट्ट (25) नाम का एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में तीन प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।

इससे पहले राज्य के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीड़ित युवक की पहचान फैय्याज अहमद (22) के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाएं उस समय हुईं जब प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर और उत्तरी कश्मीर के सोपोर, बारामूला, हनद्वाडा, कुपवाड़ा, त्रेहगाम, गांदेरबल, बांदीपोरा, कस्बों में शुक्रवार को भी बेमियादी कर्फ्यू जारी रहा।"

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अनंतनाग, पुलवामा, कूइमोह, बिजबेहरा, कुलगांम, शोपियां, पामपोर, मध्य बडगाम, चादुरा, ओमपोरा और हुमहामा कस्बों में भी कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई।

गौरतलब है कि केंद्र का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर यहां के हालात का जायजा लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+