भाजपा ने काठलाल विधानसभा सीट कांग्रेस से छीनी
भाजपा ने यह सीट पहली बार जीती है। कैरा जिले में स्थित इस सीट को कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता था। भाजपा प्रत्याशी ने इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 21,000 मतों से पराजित किया।
भाजपा प्रत्याशी कांतिभाई दाभी को 62,120 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी घीलाभाई जाला को 40,573 मत मिले।
कांग्रेस विधायक गौतम जाला के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications