उप्र में 300 गांव जलमग्न

राज्य में लगातार भारी बारिश और नेपाली नदियों से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा, शारदा, यमुना और सरयू नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और सीतापुर जिले में करीब 300 गांव जलमग्न हो गए हैं। प्रदेश में करीब तीन लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

उधर, मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय कारकों के प्रभावी होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर से लेकर अगले करीब एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि अगले एक सप्ताह के दौरान पूर्वाचल, बुंदेलखण्ड और तराई क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों भी हल्की और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+