थाईलैंड में प्रदर्शनकारी नेताओं की रिहाई की मांग
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 19 मई से अब तक आंदोलन के 16 नेताओं को हिरासत में लिया गया है। 69 दिनों तक चले प्रदर्शन के दौरान 91 लोगों की जान गई थी।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बैंकाक हिरासत केन्द्र तक रैली निकाली और जेल के दरवाजे के सामने फूल रखे।
'यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) के एक नेता जूतोपोर्न प्रोम्पैन ने कहा, "जब तक हमारे दोस्तों को रिहा नहीं कर दिया जाता। हम हर हफ्ते ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे।"
बैंकाक में गत सात अप्रैल से ही आपात स्थिति लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications