श्रीलंका में विस्फोट, 60 पुलिसकर्मियों सहित 62 मरे
'डेली न्यूज' के मुताबिक एक सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल उभया मेदावाला ने बताया कि कोलम्बो से लगभग 260 किलोमीटर दूर कारादीयानारु थाने में हुए इस विस्फोट में 60 पुलिसकर्मी और दो चीनी नागरिक मारे गए हैं।
थाने में रखे कंटेनर एक चीनी कंपनी के हैं जो देश के पूर्वी हिस्से में निर्माण कार्यो में लगी हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि तीन कंटनेरों में विस्फोटक भरे गए थे। इन विस्फोटकों का प्रयोग चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाना था और इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से थाने में रखा गया था।
गौरतलब है कि घायलों को बट्टिक्लोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications