सतलुज जल विद्युत निगम ने लाभांश घोषित किया

शिमला, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र की विद्युत उत्पादक कम्पनी सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) ने वर्ष 2009-10 के लिए 328.20 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया है।

कंपनी हिमाचल प्रदेश में 1,500 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता की नाथपा-झाखरी जल विद्युत परियोजना का संचालन कर रही है।

कम्पनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक एच. के. शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "बुधवार को कम्पनी की आम वार्षिक बैठक में प्रति शेयर हिस्सेदारी पर 0.80 रुपये के लाभांश को मंजूरी दी गई है। कम्पनी कुल 328.20 करोड़ रुपये का लाभांश जारी करेगी।"

उन्होंने कहा कि इस लाभांश में पहले वितरित किया जा चुका 80 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश भी शामिल है।

एसजेवीएलएल में केंद्र सरकार ने मई महीने में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया था। विनिवेश से पहले कम्पनी में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 74.5 प्रतिशत और बाकी 25.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार की थी।

किन्नौर जिले में वर्ष 2004-05 से बिजली उत्पादन शुरू करने वाली इस कम्पनी के पास फिलहाल 2,528 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद है।

वर्ष 2009-10 में कम्पनी को 972.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+