राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 26 नए मामले
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के 12, कोटा के सात, अजमेर, अलवर, झुन्झुनू, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर का एक-एक मामला शामिल है। सभी पॉजिटिव रोगियों को निर्धारित दवाइयां दी गई हैं। आवश्यक होने पर उन्हें अस्पतालोंमें भर्ती कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications