सोनिया ने आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या पर शोक जताया

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के जरिए सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले कार्यकर्ताओं की हत्या पर शोक जाहिर किया है।

गांधी ने कहा है कि कैबिनेट द्वारा पारित विधेयक इस तरह के बहादुर आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करेगा।

पार्टी मुख पत्र 'संदेश' में कांग्रेस के लोगों के नाम लिखे एक पत्र में गांधी ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने आरटीआई कानून के जरिए लोगों को सशक्त बनाया है।

सोनिया ने कहा, "जब से यह कानून पारित हुआ है, हजारों की संख्या में आम जनता ने इसका प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया है। दुख की बात यह है कि जिन लोगों को इस कानून के तहत आरोपित किया गया, उन्होंने हिंसक तरीके से प्रतिक्रिया जाहिर की। और सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की हत्या की खबर से हमें गहरा दुख हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+