अमित शाह अस्पताल में, न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी

गांधीनगर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले के आरोपी गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह बुधवार को बीमार हो गए। उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल ले जाया गया। अहमदाबाद की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर रहना था।

पूर्व मंत्री इस समय यहां की जेल में हैं। उच्च रक्तचाप एवं एक आंख में संक्रमण के कारण उन्हें सरकारी सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जेल के अधिकारियों के मुताबिक शाह उपचार के बाद हालांकि शाम को जेल में लौट आए।

शाह को न्यायिक हिरासत अवधि पूरी होने पर बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर होना था।

सीबीआई ने विशेष अदालत के न्यायाधीश ए.वाई. दवे को सूचना दी कि शाह सिविल अस्पताल में भर्ती हैं और वह अदालत के समक्ष हाजिर नहीं हो पाएंगे। इस पर दवे ने शाह की न्यायिक हिरासत अवधि 29 सितम्बर तक बढ़ा दी।

यह दूसरा मौका है जब शाह को अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें 31 अगस्त को उसी अस्पताल में एक सप्ताह तक रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि शाह को फर्जी मुठभेड़ के सिलसिले में 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह हत्या, सबूत मिटाने एवं बलपूर्वक अपहरण सहित अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+