सुखोई सुपरजेट 100 ने स्थैतिक परीक्षण पूरा किया

मास्को, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। रूसी विशेषज्ञों ने सुखोई सुपरजेट (एसएसजे) 100 विमान पर स्थैतिक क्षमता परीक्षण पूरा कर लिया। यह परीक्षण एसएसजे 100 के प्रमाणन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जरूरी था। यह जानकारी कंपनी की ओर से बुधवार को दी गई।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार सुखोई सिविल एयरक्राफ्ट की ओर से कहा गया है कि सेंट्रल एयरोडायनामिक्स इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने एसएसजे 100 प्रमाणन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अक्टूबर 2008 से लेकर अगस्त 2010 तक विमान के पुजरे की स्थैतिक क्षमता का परीक्षण किया।

सुखोई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व्लादमीर प्रिस्याझयुक ने कहा, "स्थैतिक परीक्षण कार्यक्रम का पूरा होना एसएसजे 100 कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"

उन्होंने कहा, "स्थैतिक परीक्षण के अलावा हमने विमान की मजबूती की पुष्टि करने के लिए एक उड़ान कार्यक्रम भी पूरा कर लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+