दिल्ली में कांग्रेस सासंद पर तान दी पिस्तौल

पूर्व में सांसद के घर की देखरेख करने वाला प्रवात कुमार शर्मा उर्फ स्वामी कनॉट प्लेस के निकट 7, कामराज लेन स्थित उनके आवास में गुरुवार तड़के जबरन दाखिल हो गया और बाथरूम में जा कर बैठ गया। सुबह चार बजे जब बिस्वाल उठे, तब स्वामी ने उन पर पिस्तौल तान दी। गोली चलाने की कोशिश भी की, लेकिन रिवाल्वर में खराबी की वजह से गोली चली नहीं। वो घबरा गया और खिड़की से कूद कर फरार हो गया।
बिस्वाल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा, "बिस्वाल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। यह हादसा गुरुवार तड़के लगभग चार बजे हुआ।"












Click it and Unblock the Notifications