झारखण्ड में नक्सलियों ने अगवा अधिकारी को छोड़ा

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने रांची से लगभग 145 किलोमीटर दूर पागार गांव से सात अधिकारियों को अगवा किया था, लेकिन बुधवार शाम को उन्होंने उनमें से छह को छोड़ दिया था।
नक्सली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी एम. ओ. केशर मुर्मू को अपने साथ लेते गए थे लेकिन गुरुवार सुबह उन्होंने मुर्मू को भी कुरुंद के जंगल में छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने मुर्मू को खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी में शामिल होने के कारण अगवा किया था।












Click it and Unblock the Notifications