राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 26 नए मामले
जयपुर। राजस्थान के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कुल 84 व्यक्तियों के लिए गए स्वाइन फ्लू नमूनों की जांच में बुधवार को 26 नमूने पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में अप्रैल से लेकर 15 सितम्बर तक 2423 नमूनों की जांच में 788 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के 12, कोटा के सात, अजमेर, अलवर, झुन्झुनू, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर का एक-एक मामला शामिल है। सभी पॉजिटिव रोगियों को निर्धारित दवाइयां दी गई हैं। आवश्यक होने पर उन्हें अस्पतालोंमें भर्ती कराया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications