मजार-मंदिर आस-पास बनाने का समझ्झौता
महराजगंज जिले के धुसवाकला गांव में हिंदू-मुसलमानों ने एक ही जमीन के टुकड़े पर आपसी रजामंदी से आधे-आधे हिस्से पर आस-पास मजार और मंदिर के निर्माण के लिए समझ्झौता किया। गुरुवार को राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने गुरुवार शाम लखनऊ में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक पुरंदपुर थाना क्षेत्र के धुसवाकला गांव में मलंग बाबा की कच्ची मजार के चबूतरे के निर्माण के लिए मंगलवार को खुदाई की जा रही थी। इस दौरान जमीन से करीब तीन फीट नीचे एक फुट ऊंचा एक शिवलिंग एवं नंदी बरामद किया गया। बाद में दोनों समुदाय के लोगों ने गांव में पंचायत बुलाई।
बृजलाल ने बताया कि पंचायत में दोनों पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजार की कुल भूमि की आधी जगह पर मंदिर का निर्माण होगा और बाकी पर मजार बनेगा। पंचायत के फैसले पर दोनों समुदाय रजामंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications