आंध्र के मंत्री के काफिले पर पथराव
आवास मंत्री शिल्पा मोहन रेड्डी को करीमनगर जिले के मुलकानूर स्थित कोआपरेटिव बैंक का दौरा करते समय तेलंगाना कार्यकर्ताओं की उग्रता का सामना करना पड़ा।
बैंक के बाहर जुटे तेलंगाना राष्ट्र संघर्ष समिति (टीआरएस) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 'मंत्री वापस जाओ' के नारे लगाए। वे पुलिस से भी भिड़ गए तथा एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
इस दौरान मंत्री शिल्पा पुलिस सुरक्षा के बीच जल्द ही आयोजन स्थल से चली गईं। प्रदर्शकारियों ने उनके काफिले पर पत्थर और अंडे फेंके। मंत्री को हालांकि कोई चोट नहीं आई।
उल्लेखनीय है कि मंत्री शिल्पा रायलसीमा क्षेत्र के कुरनूल जिले से ताल्लुक रखती हैं। अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन कर रही टीआरएस एवं अन्य पार्टियों ने संकल्प लिया है कि उनकी मांग का विरोध करने वाले मंत्रियों को तेलंगाना क्षेत्र में आने से रोका जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications