भारतीय नौसेना ने लूट के प्रयास को विफल किया
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "अदन की खाड़ी में बुधवार को आईएनएस दिल्ली जलपोत के जवानों ने जहाज लूटने के एक और प्रयास को विफल कर दिया।"
आईएनएस दिल्ली छह पोतों की सुरक्षा में तैनात था। इन पोतों पर चालक दल के 147 सदस्य थे जिसमें 40 भारतीय थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे इन पोतों के पास एक जहाज के पहुंचने का पता चला।
अधिकारी ने बताया, "नौसेना के जवानों ने उस जहाज को रोक लिया और तलाशी के दौरान राइफल, छह रॉकेट, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद किए।"
उन्होंने बताया,"आईएनएस दिल्ली पोत के जवानों द्वारा की गई यह चौथीं कार्रवाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications