पाकिस्तान में पानी के विवाद में 13 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सूत्रों ने बताया कि मंगल और बंगश कबायली प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के लोगों ने स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। इसमें 10 अफगानियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 19 गंभीर रूप से घायल हो गए।
शालोजान और तांगी कबायली इलाके में दोनों समूहों के बीच तब मामला गंभीर हो गया, जब इसमें आतंकवादी भी शामिल हो गए।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि अफगानी लोग हिंसा के लिए उकसा रहे थे।
इस बीच, प्रशासन ने कहा है कि दोनों कबायली गुटों के बीच शांति बहाली के लिए कदम उठाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications