खंडवा में महिला ने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या की
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक गुरुवार को टाड़ी गांव की रहने वाली बसंती बाई नायक ने बेटे संजय (पांच वर्ष) और निहारिका (ढाई वर्ष) के साथ वरुड़ स्टेशन के करीब कटनी से भुसावल जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हरसूद थाने के पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications