शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बच्चों की यादाश्त बेहतर
अध्ययन के दौरान पाया गया कि जो बच्चे शारीरिक रूप से अधिक सेहतमंद होते हैं। वे मानसिक तौर पर अन्य बच्चों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
मानव मस्तिष्क में भूरे रंग का 'हिप्पोकैम्पस' नाम का एक हिस्सा पाया जाता है, जो मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका आकार बच्चे के सेहत पर निर्भर करता है।
इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोध छात्र लौरा कैडोक ने कहा कि नौ से 10 साल के बच्चों में 'हिप्पोकैम्पस' उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देता है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जर्नल 'ब्रेन रिसर्च' में छपे एक लेख में कहा गया है कि यह अध्ययन 49 बच्चों पर किया गया। शोध के दौरान 'मैग्नेटिक रिसोनेंस इमेजिंग' (एमआरआई) के जरिए बच्चों के दिमाग में पाए जाने वाले 'हिप्पोकैम्पस' के आकार को मापा गया।
इलिनोइस विश्वविद्यालय ने जारी एक बयान में कहा, "यह पहला ऐसा अध्ययन है, जिसमें एमआरआई के इस्तेमाल से विभिन्न तरह के सेहतमंद और कम स्वस्थ बच्चों के मस्तिष्क के आकार को मापा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications