राष्ट्रमंडल खेल : शुक्रवार को भोपाल पहुंचेगी राष्ट्रमंडल खेल एक्सप्रेस
राष्ट्रमंडल खेल सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली इस एक्सप्रेस रेलगाड़ी को सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय रेलवे ने मिलकर चलाया है।
भोपाल के कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव ने तमाम स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे विद्यार्थियों को इस रेलगाड़ी का अवलोकन कराएं। यह रेलगाड़ी हबीबगंज स्टेशन पर 17 व 18 सितम्बर को उपलब्ध रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications