उमर ने समर्थन के लिए राहुल का आभार जताया
श्रीनगर, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।
राहुल द्वारा अपने समर्थन में सामने आने के फौरन बाद उमर ने 'टाइम्स नाउ' चैनल से बातचीत में कहा, "मैं राहुल गांधी के समर्थन के लिए उनका आभारी हूं। मैं उन्हें निजी तौर पर धन्यवाद दूंगा।"
इससे पहले कोलकाता में राहुल ने कहा, "मुझे लगता है कि उमर चुनौतियों से जूझ रहे हैं। कश्मीर चुनौतियों से भरा राज्य है। उन्हें समय और समर्थन दिए जाने की जरूरत है।"
कश्मीर घाटी में गत 11 जून से जारी अशांति में अब तक करीब 90 लोगों के मारे जाने के बाद उमर के इस्तीफे की मांग उठने लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications