बाढ़ पीड़ितों के लिए पाकिस्तान को कर्र्ज देगा आईएमएफ
बुधवार को 'जिओ टीवी' ने वाशिंगटन स्थित एक संस्था के हवाले से बताया, "आईएमएफ बोर्ड की ओर से मिली इस मंजूरी से इस आपात सहायता की पूरी राशि तत्काल वितरित की जा सकेगी। "
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तान में जुलाई में आई भीषण बाढ़ से एक करोड़ लोग बेघर हो गए हैं और 80 लाख लोग सहायता राशि पर गुजर-बसर कर रहे हैं।
आईएमएफ के अनुसार, "यह राशि पाकिस्तान को बाढ़ से हुई तबाही से उबरने में मदद करेगी। साथ ही इससे अंतर्राष्ट्रीय दानकर्ता भी कर्ज देने के लिए प्रेरित होंगे। बाढ़ के कारण पाकिस्तान के बजट में जो कमी आई है, उसकी भरपाई इस राशि से हो सकेगी। "
आईएमएफ के अनुसार, "बाढ़ की भयंकर तबाही से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आई है। खासकर, कृषि क्षेत्र जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 21 प्रतिशत का योगदान करता है और जिस पर देश का 45 प्रतिशत रोजगार निर्भर है, बुरी तरह प्रभावित हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications