इजरायली जेट विमानों ने किया गाजा पर हमला

गाजा, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इजरायल के एफ -16 जेट विमानों ने गुरुवार तड़के हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी इलाके में पांच हवाई हमले किए। इन हमलों में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ जेट विमानों ने उत्तरी गाजा के कई ठिकानों पर हमले किए। इस हमले में हालांकि किसी तरह की क्षति और जानमाल के नुकसान का समाचार नहीं है, लेकिन इलाके के आसपास विस्फोट की तेज आवाजें सुनी गईं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताहों से गाजा आतंकवादी इजरायल और फिलीस्तीन के बीच शुरू हुई शांती वार्ता को प्रभावित करने के लिए रॉकेट से इजरायली सीमा में हमले कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जेट विमानों ने गाजा पट्टी और मिश्र की सीमा के पास स्थित उस सुरंग को निशाना बनाया जहां से अवैध तस्करी का काम होता रहता है।

इजरायली रेडियो के मुताबिक आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में इजरायल के जेट विमानों ने ये हमले किए और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+