बिहार के लिए 30 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर (लीड-1)
बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य है, वहां की आबादी का 43 प्रतिशत हिस्सा गरीब है और राजमार्ग के निर्माण से वहां के कृषि पर निर्भर परिवारों के लिए नए आर्थिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।
एडीबी ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में बुनियादी ढांचे और कृषि परियोजनाओं के लिए 47 करोड़ डॉलर के दो ऋण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें से एक बिहार में राजमार्ग परियोजना का प्रस्ताव है।
दूसरा 17 करोड़ डॉलर का ऋण बिहार और दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र में किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से बागवानी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications