राजनीतिक संपर्क से हल हो सकती है नक्सल समस्या : राहुल

राहुल ने यहां एक मीडिया सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि नक्सलवाद कई जटिल परिस्थितियों का परिणाम है। गरीबी निश्चित रूप से एक मुद्दा है और संपर्क की कमी भी इसकी एक वजह है।"

उन्होंने कहा, "देश के ज्यादातर हिस्सों में हमने संपर्क के स्तर में सुधार किया है। युवाओं के साथ राजनीतिक संपर्क में सुधार की आवश्यकता है ताकि लोग मुख्यधारा का हिस्सा बन सकें।"

युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) को मजबूत बनाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, "हमने जो ढांचा विकसित किया है वह लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में काफी मदद कर सकता है। हम जनजातीय लोगों और युवाओं को राजनीति से जोड़ना और राजनीतिक संपर्क में सुधार करना चाहते हैं।"

कट्टरपंथियों, अपराधियों या हिंसा में विश्वास करने वालों और भारत विरोधी विचारधारा वाले लोगों के अलावा अन्य सभी इन संगठनों में शामिल हो सकते हैं।

राहुल 14 सितम्बर से पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह युवा कांग्रेस में सदस्यता बढ़ाने के मकसद से यहां पहुंचे हैं।

नक्सलियों को युवा कांग्रेस में शामिल होने की इजाजत के विषय में पूछने पर राहुल ने कहा कि यदि एक नक्सली 50 लोगों की हत्या करता है तो वह एक अपराधी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+