कश्मीर में मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर
भारतीय सेना की श्रीनगर में तैनात 15वीं कोर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस. बरार ने बताया, "तरल कस्बे के नजदीक के वन क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह के छुपे होने की विशेष सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गुरुवार सुबह एक ऑपरेशन शुरू किया था।"
उन्होंने कहा, "जब जवान वहां आगे बढ़ रहे थे तब छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। अब तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि मारे गए आतंकवादी किस गुट से संबद्ध थे।"
कार्रवाई में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इलाके में अब भी तलाशी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications