मेले में सांडों की लड़ाई देखने हजारों जुटे
स्पेन, पुर्तगाल और लैतिन अमेरिकी देशों की तरह ही यहां भी सांडों की लड़ाई कराई जाती है और इसमें सामान्य तौर पर एक सांड मारा जाता है।
मेले के एक आयोजनकर्ता ने बताया, "राज्यभर के दर्जनों गांवों से 50 से अधिक सांड लाए गए हैं। ग्रामीण साल भर में एक बार आयोजित होने वाले सियार मेले के लिए अपने सांडों को पालते हैं।"
सांडों को लड़ाई के लिए प्रशिक्षत करने वाले अधिकतर नौजवान किसान होते है, जो एक घेरे के भीतर उन्हें उकसाते हैं।
सांडों के एक प्रशिक्षक विष्णु सिंह ने बताया, "सांडों को क्रुद्ध करने या उन्हें उकसाने का एक तरीका होता है, जिससे वह अपने विरोधी को मार भगाए।"
खतरनाक खेल शुरू होने से पहले सांडों को सामान्य तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया या शराब पिलायी जाती है। इस मेले में काफी संख्या में स्थानीय और विदेशी पर्यटकों की अच्छी भीड़ एकत्रित होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications