कर्नाटक उपचुनाव : सिद्धरमैया ने इस्तीफा दिया
काडूर और गुलबर्ग दक्षिण सीट पर अपने उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "ये परिणाम पार्टी के खिलाफ जनादेश नहीं है, लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं।"
गौरतलब है कि राज्य की सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चिकमगलूर जिले की काडूर विधानसभा सीट पर कब्जा किया है, लेकिन गुलबर्ग दक्षिण विधानसभा सीट पर जनता देल (सेक्यूलर) की उम्मीदवार विजयी रही हैं।
काडूर सीट से भाजपा के उम्मीदवार वाई. सी. विश्वनाथ विजयी रहे जबकि गुलबर्ग दक्षिण सीट से जद (एस) की उम्मीदवार अरूणा पाटिल ने जीत हासिल की है।
काडूर विधानसभा सीट के विधायक के. एम. कृष्णामूर्ति और गुलबर्ग दक्षिण सीट के विधायक चंद्रशेखर पाटिल के निधन के बाद यह सीटें खाली हुई थीं जिनपर 13 सितम्बर को उपचुनाव कराया गया था।
गौरतलब है कि सिद्धरमैया ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications