कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा, जद-एस जीते, कांग्रेस हारी
बेंगलुरू, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर गत 13 सितम्बर को हुए उपचाुनाव में राज्य की सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल जनता दल (सेक्यूलर) ने एक-एक सीट पर फतह हासिल की है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर से अपना खाता तक नहीं खोल पाई।
गुलबर्ग दक्षिणा सीट से जद (एस) की उम्मीदवार अरूणा पाटिल ने जीत हासिल की। भाजपा द्वारा टिकट देने से इंकार किए जाने के बाद जद (एस) ने उन्हें टिकट दिया था।
अरूणा अली ने इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य सशील नामोशी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह के बेटे अजय सिंह को 3,000 से अधिक मतों से हराया।
इधर, भाजपा ने चिकमगलूर जिले की काडुर विधानसभा सीट जीत ली है। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के. एम. केमपाराजु को उनके भाई के. एम. कृष्णमूर्ति के निधन की सहानुभूति नहीं मिल पाई और वह चुनाव हार गए।
काडुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार वाई. सी. विश्वनाथ विजयी हुए हैं। उन्होंने जद (एस) के प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य वाई.एस.वी. दत्ता को 13,000 से अधिक मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications