अभाविप के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच भिड़ंत

भोपाल, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में आयोजित राष्ट्रव्यापी शिक्षण संस्थाओं के बंद के आह्वान का मध्य प्रदेश में व्यापक असर रहा। कई जगह चक्का जाम करने की कोशिश में अभाविप कार्यकर्ताओं और पुलिस भिड़ गए। भोपाल व इंदौर मे अभाविप कार्यकर्ताओं की गिरतारी भी हुई।

अभाविप ने गुरुवार को फीस वृद्धि, शिक्षा के व्यवसायीकरण, छात्रसंघ के अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने के विरोध में शिक्षण संस्थाओं को बंद कराया और कई स्थानों पर सड़कों पर जाम लगाया। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही अभाविप की टोलियां पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों तक में घूमती रही और शिक्षण संस्थाएं बंद कराई।

भेापाल के चेतक पुल पर चक्काजाम के दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। यहां अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद थे। सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाते समय धक्कामुक्की हो गई। बाद में पुलिस ने सभी अभाविप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह इंदौर में देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के बाहर जाम लगा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़त हुई। पुलिस ने जाम लगा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, देवास सहित अनेक स्थानों पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थाएं बंद कराई। अभाविप के बंद के आह्वान के मद्देनजर अनेक शिक्षण संस्थाओं ने पहले ही गुरुवार को ही बंद रखने का एलान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+