मेक्सिको में तूफान, सैकड़ों बचाए गए
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि तूफान बुधवार सुबह आया था। तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश के चलते टेलीफोन और बिजली सेवा बाधित हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि इसकी वजह से आजादी के सौ साल पूरे होने के अवसर पर तुलम, फेलिप कार्रिलो प्यूटरे, जोस मारिया मोरेलॉस और ओथॉन पी. ब्लैंको नगरपालिका में आयोजित होने वाले समारोह कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
प्रांत के दक्षिणी हिस्से में अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications