हादसे का शिकार हुआ तुर्की का जहाज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह दुर्घटना बुधवार को हुई। 'एजिअन कैट' जहाज समुद्री पर्यटन के लिए तुर्की के दिदिम बंदरगाह से चला था। पूर्वी ग्रीस में कोस द्वीप के बंदरगाह पर जहाज को किनारे लाते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जहाज के इंजन में आई खराबी के कारण हादसा हुआ।
समाचार एजेंसी एनातोलिया के मुताबिक घायल ब्रिटेन के 20 नागरिकों को इलाज के लिए टर्की के शहर बॉड्रम लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications