दिल्ली में कांग्रेस सासंद पर जानलेवा हमला
सूत्रों के मुताबिक सांसद के साथ पूर्व में काम करने वाले प्रवात कुमार शर्मा उर्फ स्वामी कनॉट प्लेस के निकट 7, कामराज लेन स्थित उनके आवास में जबरन दाखिल हो गया और उन्हें गोली मारने का प्रयास किया।
पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का विवरण देने से इंकार करते हुए कहा कि बिस्वाल सुरक्षित हैं।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा, "बिस्वाल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। यह हादसा गुरुवार तड़के लगभग पांच बजे हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications