खाद्य महंगाई दर 15 फीसदी के पार पहुंची
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में यह उछाल मुख्य रूप से नए आधार वर्ष के तय होने और सूचकांक में कमोडिटी के लिए तय नई हिस्सेदारी के कारण आया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 25 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.22 फीसदी हो गई। ईंधन की महंगाई दर 12.71 फीसदी से गिरकर 11.48 फीसदी हो गई है।
सरकार ने मंगलवार को थोक मूल्य सूचकांक के लिए आधार वर्ष को 1993-94 की जगह 2004-05 करने के साथ कमोडिटी समूह में 241 नई चीजों को शामिल किया था। कुल सूचकांक में कमोडिटी के भार में भी परिवर्तन किया गया था।
महंगाई की यह दर गुरुवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक की अर्ध तिमाही समीक्षा नीति के साथ आई है। रिजर्व बैंक में समीक्षा नीति में महंगाई पर चिंता जताते हुए प्रमुख दरों में वृद्धि कर दी है।
पिछले 52 सप्ताह में विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में आया बदलाव निम्नलिखित है-
अनाज : 7.16 फीसदी
चावल : 5.74 फीसदी
गेहूं : 10.16 फीसदी
दालें : 6.01 फीसदी
सब्जी : (-) 3.82 फीसदी
फल : 8.27 फीसदी
दूध : 23.41 फीसदी
आलू : (-) 45.92 फीसदी
प्याज : (-) 4.17 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications