बांदा में हिंसक प्रदशर्न मामले में 600 पर मुकदमा

जिले के तिंदवारी थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "बुधवार देर रात सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों सहित करीब 600 अज्ञात लोगों पर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया।"

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हालात तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।"

उधर, प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जिले के इंटर कालेजों व महाविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन को अंदेशा है कि कालेज व महाविद्यालय खुलने से छात्र दोबारा प्रदर्शन व आगजनी कर सकते हैं।

बांदा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मोहम्मद इब्राहिम ने आईएएनएस को बताया कि तिंदवारी घटना के मद्देनजर 16 सितंबर को जिले के सभी इंटर कालेजों और महाविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गुरुवार शाम बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

ज्ञात हो कि मंगलवार को सत्य नारायण इंटर कालेज के एक छात्र सुशील कुमार की ट्रक से कुचलकर मौत हो जाने के बाद नाराज छात्रों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तोड़फोड़ व वाहनों में आगजनी करते हुए पुलिस पर पथराव किया था। घटना में पुलिसकर्मियों सहित लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+