चार्ल्स और कैमिला की मेजबानी करेंगे अमरिंदर
ब्रिटिश शाही दम्पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पटियाला स्थित न्यू मोती बाग पैलेस में शाही मेहमान होंगे। अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी तथा केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर खुद भी पटियाला के शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं।
गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन करने के बाद प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पटियाला जाएंगे और वे वहां रात भर ठहरेंगे।
नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी पहले ही पटियाला में सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा ले चुके हैं।
अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "यह शाही दम्पति हमारे निमंत्रण पर पटियाला का दौरा करेगा।"
इससे पहले प्रिसं चार्ल्स और कैमिला ने वर्ष 2006 में अपने पहले दौरे के समय इसी जगह ठहरे थे और इस दौरान यहां के शाही घराने ने उनका शानदार स्वागत किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications