झारखण्ड में नक्सलियों ने अगवा अधिकारी को छोड़ा
रांची, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के लातेहार जिले से एक दिन पूर्व अगवा किए गए एक अधिकारी को नक्सलियों ने गुरुवार को छोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने रांची से लगभग 145 किलोमीटर दूर पागार गांव से सात अधिकारियों को अगवा किया था, लेकिन बुधवार शाम को उन्होंने उनमें से छह को छोड़ दिया था।
नक्सली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी एम. ओ. केशर मुर्मू को अपने साथ लेते गए थे लेकिन गुरुवार सुबह उन्होंने मुर्मू को भी कुरुं द के जंगल में छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने मुर्मू को कथित तौर पर खाद्य पदार्थो की कालाबाजारी में शमिल होने के लिए अगवा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications