अलगाववादियों के आगे घुटने टेक रही है सरकार : आडवाणी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) सरकार कश्मीर मुद्दे को लेकर पूरी तरह अनभिज्ञ और डरी हुई है।

आडवाणी ने कहा कि सरकार घाटी में अलगाववादियों को संतुष्ट करने के लिए घुटने टेक रही है।

भाजपा के मीडिया प्रभारियों और प्रवक्ताओं के दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कश्मीर के हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया, जहां 11 जून से जारी हिंसा में अब तक 88 लोग मारे जा चुके हैं।

आडवाणी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यह व्यवस्था वहां पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। लेकिन कश्मीर संकट के लिए सिर्फ वहां की सरकार जिम्मेदार नहीं है। नई दिल्ली में भी संप्रग सरकार पूरी तरह दिशाहीन और कमजोर है।"

आडवाणी ने कहा कि जहां एक ओर देश की स्थिति कई मामलों में चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति वाकई नाजुक है।

आडवाणी ने कहा, "जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, हमारी उस चिंता को बल मिल रहा है कि संप्रग सरकार पाकिस्तान समर्थित अलगाववादियों के आगे घुटने टेकने वाली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+