असंगठित मजदूरों के लिए 'स्वावलम्बन' योजना 26 सितम्बर से
मीणा मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा ऋण शिविर आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एक हजार रूपये संबंधित व्यक्ति द्वारा तथा एक हजार रूपये भारत सरकार द्वारा जमा करवाये जायेंगे। जिसका बाद मे पेंशन के रूप मे भुगतान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के लाखों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2012 तक 2000 से अधिक की आबादी वाले गांव को बैकिंग सेवा से जोड़ा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications