TCS ने अमेरिकी कंपनी सुपरवैल्यू के साथ समझौता किया

इस समझौते से सुपरवैल्यू को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। टीसीएस खुदरा कंपनी को सूचना प्रौद्योगिकी, आउटसोर्सिग और आधारभूत संरचना जैसे सुविधाएं मुहैया करवाएगी। टीसीएस ने एक बयान में कहा, "इस समझौते से भारत में सुपरवैल्यू के 600 से अधिक केंद्र टीसीएस से जुड़ जाएंगे।"
कंपनी ने हालांकि इस सौदे के लिए वित्तीय लेनदेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन ने कहा, "इस सौदे से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हमारी लंबे समय तक की साझेदारी का पता चलता है।"












Click it and Unblock the Notifications