बिहार में नक्सलियों ने फूंकी यात्री बस
पटना। बिहार के शिवहर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की रात एक यात्री बस को फूंक दिया। साथ ही एक अन्य यात्री बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने इस क्षेत्र में रात को धावा बोला। नक्सलियों ने वहां खड़ी दो यात्री बसों को अपना निशाना बनाया। उन्होने एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया जबकि एक अन्य यात्री बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। बस के चालक और सहचालकों से नक्सलियों ने मारपीट भी की। नक्सलियों की संख्या 30 से 40 बतायी गयी।
इस मामले की प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सोमवार और मंगलवार को बिहार में बंद का आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications