जाट आरक्षण पर हरियाणा में फिर उबाल, रेलवे स्‍टेशन फूंका

हिसार। हरियाणा सरकार के उस दावे, जिसमें जाट समुदाय से समझौते की बात कही गई थी, के बावजूद हिसार जिले में हिंसा की आग ठंडी नहीं हुई है। बुधवार को जाट समुदाय के लोगों ने एक बार फिर बवाल शुरू करते हुए जींद में रेलवे स्‍टेशन को आग लगा दी और एक बैंक में जमकर तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्‍तेमाल एवं लाठियां भांजनी पड़ीं।

मंगलवार की शाम समझौता होने के बावजूद समुदाय के लोग सरकार से संतुष्‍ट नहीं हुए और रात से ही नरवाना-रोहाना मार्ग जाम कर दिया। जींद, रोहतक और हिसार में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। इस कारण हरियाणा के कई शहरों में तनाव भी व्‍याप्‍त रहा। हिसार में पुलिस ने एक बर फिर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया है। शहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जाट आरक्षण समिति के बीच मंगलवार शाम समझौता हुआ था। जिसके बाद जाटों का प्रदर्शन थम गया था। हुड्डा सरकार ने जाट समुदाए से वादा किया है कि वो उनके आरक्षण के मामले को केंद्र के समक्ष जल्‍द रखेगी। साथ ही प्रदेश स्‍तर पर आरक्षण पर जल्‍द ही निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+