शिमला: मकान ढहने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत

जानकारी के मुताबिक मनीकरण के नजदीक के गांव में मंगलवार रात में चट्टान के लुढ़क कर एक मकान पर गिरने की वजह से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और बुधवार सुबह शव बरामद कर लिए गए। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह मिली।
पुलिस ने बताया, "ऐसा लगता है मिट्टी गीली होने की वजह से चट्टान नीचे खिसक गई। उस इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।"












Click it and Unblock the Notifications