फ्रांस के एफिल टॉवर में बम की सूचना गलत निकली
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे और ऐतिहासिक एफिल टावर में मंगलवार को पूरी रात हड़कंप मचा रहा। प्रशासन एवं पुलिस उस समय सकते में आ गये जब किसी अझात व्यक्ति ने उन्हे एफिल टॉवर पर हम होने की सूचना दी। इस खबर के चलते पुलिस और प्रशासन ने तुरंत पूरे टॉवर को खाली कराया। लेकिन बाद में यह सूचना गलत निकली।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, फ्रांस इंफो रेडियो ने खबर दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एफिल टावर में बम होने की सूचना देकर वहां अफरा-तफरी मचा दी। उस वक्त टावर परिसर में लगभग 2500 लोग मौजूद थे। आनन-फानन में सभी को वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लेकन यह सिर्फ एक अफवाह निकली।
बीएफएम टीवी के मुताबिक ए, एपिल टॉवर के अलावा मध्य पेरिस स्थित नोटरे डेम केथ्रेडल के निकट एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन को भी खाली कराया गया। यहां भी एक अज्ञात व्यक्ति ने बम होने की सूचना दी थी।












Click it and Unblock the Notifications